आज का दिन है खास पिता के लिए लोग मना रहे हैं फ़ादर्स डे, जानिए क्यों मनाया जाता है ये दिन

  • Post By Admin on Jun 17 2018
आज का दिन है खास पिता के लिए लोग मना रहे हैं फ़ादर्स डे, जानिए क्यों मनाया जाता है ये दिन

न्यूज़ डेस्क :-  फादर्स डे हर साल दुनिया भर में सभी पिता को सम्मान देने के लिए जून के तीसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल यह 17 जून को मनाया जा रहा है। फादर्स डे सर्वप्रथम 19 जून 1910 को वाशिंगटन में मनाया गया। साल 2017 में फादर्स-डे के 107 साल पूरे हो गए। इसके पीछे भी एक रोचक कहानी है- सोनेरा डोड की। 

माना की इस दुनिया में सबसे बड़ा दर्जा एक मां का होता है पर इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि एक बच्चे को बड़ा और सभ्य बनाने में उसके पिता का कोई रोल नहीं होता। बच्चे को एक खरोच भी लग जाए तो जितना दर्द एक मां महसूस करती होगी उतना ही दर्द एक पिता भी महसूस करता है। वो अलग बात है एक पिता होने के नाते उसकी परवाह, उसके आंसू दिखते नहीं हैं।  

सबसे पहला आधिकारिक फादर्स डे 19 जून, 1910 को वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में मनाया गया। दरअसल सोनोरा की मां की मृत्यु के बाद उनके पिता ने ही अकेले रहकर उनकी अच्छे से परवरिश की। एक दिन सोनोरा के दिल में ख्याल आया कि मदर्स डे की तरह आखिर एक दिन पिता के नाम क्यों नहीं हो सकता? बस फिर क्या था अपने पिता को सम्मान देने के लिए सोनोरा ने 19 जून 1910 को पहली बार फादर्स डे मनाया।  

इसके बाद साल 1916 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस दिवस को मनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। फिर 1924 में राष्ट्रपति कैल्विन कुलिज ने इसे राष्ट्रीय आयोजन घोषित किया। 

आप आज कहीं भी हों याद करें अपने पिता को और एक कॉल करके जतायें अपना प्रेम और सम्मान।