सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा
- Post By Admin on Mar 05 2022

जौनपुर : शाहगंज कोतवाली थाना अंतर्गत आजमगढ़ रोड पर भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल के आवास पर चुनावी माहौल में शनिवार रात समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों दलों के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।
नगर के आजमगढ़ रोड स्थित पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल के होटल शाहगंज पैलेस पर राजनीतिक कार्यक्रम चल रहा थ। उक्त कार्यक्रम में दावत की सूचना पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। सूत्रों की मानें तो सूचना पर सपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव ललई भी पहुंचे। दोनों दलों के समर्थकों के बीच जमकर तकरार और हाथापाई शुरू हो गई। घटना की खबर लगते ही प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य व उप निरीक्षक जेपी यादव भी दल बल के साथ पहुंच कर मामले को रफा-दफा कराने का प्रयास किया। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए जेसीज चौक पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया।
मौके पर क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। वही इस मामले पर बात करते हुए क्षेत्रधिकारी अंकित कुमार ने कहा कि मामला की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी हालात पर काबू किया गया है। अभी कोई तहरीर नही मिली है। पुलिस बल मौके पर तैनात हैं।