चट्टान गिरने से तीन मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
- Post By Admin on Aug 04 2022

पटना: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अरुणाचल प्रदेश करदाबी के पालन में सोने के दौरान चट्टान गिरने की घटना में बिहार के रहने वाले 03 मजदूरों की हुई मौत पर मर्माहत है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री रहत कोष से दो-दो लाख रूपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने बिहार के रहने वाले इस दुर्घटना में घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल मजदूरों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्तिथि का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हर संभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।