कंप्यूटर शोरूम में लगी आग
- Post By Admin on May 16 2022

आगरा : जनपद के संजय प्लेस स्थित एक कंप्यूटर शोरूम में सोमवार की सुबह आग लग गई। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।
दिल्ली गेट निवासी मुकेश अग्रवाल की संजय प्लेस में कंप्यूटर शोरूम है। सोमवार की सुबह 10 बजकर 45 मिनट शोरूम खोलने के दौरान कर्मचारी ने ऐसी को चालू करने के लिए बटन दबाया कि एसी में तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी।देखते ही देखते पूरा शोरूम आग की जद में आ गया। घटना की जानकारी शोरूम मालिक और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दमकल कर्मियों ने तकरीबन आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुकेश अग्रवाल ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका पूरा शोरूम जलकर राख हो गया है। इसमें उन्हें करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।