कुशीनगर समाचार
- Post by Admin on Mar 24 2022
- 27 मार्च से रूट पर स्पाइस जेट उड़ाएगा 78 सीटर विमान कुशीनगर : समर शिड्यूल में 27 मार्च को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए शुरू हो रही विमान सेवा की दोनों तरफ की 50 प्रतिशत सीटें एक सप्ताह आगे तक बुक हो चुकी हैं। विमानन कम्पनी स्पाइस जेट इस रूट पर 78 सीटर बॉम्बार्डियर विमान उड़ाएगी। दूसरी तरफ कुशीनगर से जम्मू एवं मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने के लिए भी पहल शुरू हो ग read more
- Post by Admin on Mar 23 2022
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के कुड़वा दिलीपनगर में बुधवार की सुबह टॉफी खाने से हुई चार बच्चों की मौत की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने इस घटना पर बेहद दुःख जताते हुए जिला प्रशासन को गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के निर्देश दिए हैं। उच्च अधिकारियों से बात कर उन्होंने घटना की विस्ता read more
- Post by Admin on Mar 23 2022
कुशीनगर : कुशीनगर जिले के कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार की सुबह चार बच्चों की जहरीली टॉफी खाने से मौत हो गई। सुबह बच्चे सोकर उठे और घर के बाहर निकले तो उन्हें दरवाजे पर टॉफीयां फेंकी मिली थी। टॉफियों के साथ एक-एक के सिक्के भी फेंके गए थे। मृत बच्चों की पहचान रसगुल की पुत्री संजना (6), स्वीटी (3), समर (2) और बालेसर के पुत्र आरुष (5) वर्ष के रूप में हुई है। मृत बच्चे अनुसूचित जनजा read more
- Post by Admin on Mar 01 2022
कुशीनगर : फाजिलनगर में पिता स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके समर्थकों पर हुए हमले को लेकर बेटी एवं भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने पार्टी छोड़ने का ऐलान करने की बात कही है। हालांकि इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सपा नेता एवं फाजिलनगर से प्रत्याशी पिता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले के बाद बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि हमला हुआ है यह पिता जी नह read more
- Post by Admin on Feb 27 2022
कुशीनगर : बिहार की उप मुख्यमंत्री रेनू देवी ने कहा कि मैं जनकपुर बिहार से चलकर श्रीराम जन्मभूमि यूपी में आईं हूं। मुझे कुछ नहीं चाहिए बस खोंइछा में भाजपा की जीत दे दीजिए। भाजपा ने जो-जो कहा, उसे पूरा करके दिखाया है। सिर्फ भाजपा ही है, जो महिलाओं की फिक्र करती है। महिलाओं को धुएं से निजात दिलाकर भाजपा ने उज्ज्वला योजना से रसोई गैस कनेक्शन दिया। आयुष्मान कार्ड देकर गरीबों का दु read more
- Post by Admin on Feb 23 2022
कुशीनगर : केंद्रीय रक्षा मंत्री ने बुधवार को कुशीनगर के रामकोला स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास व सुशासन के मामले में भाजपा एक बेजोड़ पार्टी है। इसलिए प्रत्याशी को न देखकर कमल चुनाव चिह्न को मतदान करें। इस चुनाव में यूपी में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। अब बुलडोजर की संख्या भी बढ़ जाएगी। उरी व प read more
- Post by Admin on Feb 18 2022
कुशीनगर : कुशीनगर जिले के नौरंगिया स्कूल टोला में बुधवार की रात कुएं की स्लैब टूट जाने के चलते 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में दर्जन भर लोग घायल थे। इनमें से कुछ को इलाज के बाद घर भेज दिया गया था। शुक्रवार की सुबह अचानक इनमें से 11 की तबीयत बिगड़ गई। घायलों की तबीयत बिगड़ने पर 13 लोगों की मौत का मातम झेल रहे नौरंगिया में गांव वालों का दर्द और बढ़ गया। अनहोनी की आशंका से चिंतित ह read more
- Post by Admin on Jan 27 2022
कुशीनगर: 73 वें गणतंत्र दिवस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के कुशीनगर अंतर-राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुई सेल्फी प्रतियोगिता में कुशीनगर के मो.आजम की सेल्फी उत्कृष्ट प्रस्तावित की गई है। विजेता घोषित होने पर एएआई पुरस्कारों की घोषणा करेगी। देश के अगरतला, देहरादून एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग पर यह आयोजन 19-26 जनवरी तक हुआ। कुशीनगर से कुल नौ प्रतिभागियों ने प्रतियोगि read more
- Post by Admin on Jan 12 2022
कुशीनगर: शासन में सचिव व जिले के नोडल अधिकारी पी. गुरुप्रसाद ने बुधवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट चलवा उत्पादन देखा और कर्मचारियों से क्षमता, आकस्मिक स्थिति में आपूर्ति, मरीज के बेड तक आपूर्ति आदि की जानकारी ली। व्यवस्था पर संतोष जताया। जिले के दौरे पर आए नोडल अफसर ने को read more
- Post by Admin on Jan 08 2022
कुशीनगर: ठंड व शीतलहर के प्रकोप के बीच कुशीनगर की नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के ''सहयोग की छतरी'' कार्यक्रम के तहत गरीबों व असहाय लोगों को पहनने के लिए गर्म व ऊनी कपड़े मिल रहे हैं। ताकि ठंड से उनका बचाव हो सके। संस्थान के स्टाल पर सक्षम लोग पुराने कपड़े दान कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोगों ने नए कपड़े खरीद कर संस्था को दान किए। शनिवार को कसया के एसडीएम वरुण कुमार पांडे read more