ओड़िशा समाचार

दिखाया गया है 8 चीज़े में से 1-8 ।
अल्टीमेट खो-खो लीग के दूसरे सीज़न का ड्राफ्ट भुवनेश्वर में आयोजित किया गया
  • Post by Admin on Nov 22 2023

भुवनेश्वर:अल्टीमेट खो खो (यूकेके) के दूसरे सीज़न के लिए खिलाड़ियों की ड्राफ्टिंग मंगलवार, 21 नवंबर को भुवनेश्वर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। छह फ्रेंचाइज़ियों ने खो खो खिलाड़ियों चयन किया गया। ए श्रेणी में 30 खिलाड़ियों को 6-6 लाख रुपये, बी श्रेणी में ३६ खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये, श्रेणी सी में 55 खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये, श्रेणी डी में 24 खिलाड़ियों को 1.5 लाख रुपये में चुना गया   read more

उड़ीसा रेल हादसा : अब तक 288 की मौत, 900 घायल
  • Post by Admin on Jun 03 2023

बालासोर : बीते शुक्रवार की शाम देश के लिए कभी न भुलाई जानेवाली दुखद शाम बन गई. ओडिशा के बालासोर शुक्रवार की शाम हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना ने लोगों का दिल दहला दिया. एक साथ तीन ट्रेनें आपस में टकरा गई. बालासोर में बेंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की घातक ट्रेन दुर्घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुई. जानकारी के अनुसार 12864   read more

स्वास्थ्य मंत्री का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, राज्य में तीन दिन के शोक की घोषणा
  • Post by Admin on Jan 30 2023

भुवनेश्वर: ओडिशा के स्वास्थ्यमंत्री नब किशोर दास का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज (सोमवार) झारसुगुडा में किया जाएगा। रविवार को गोली लगने से घायल दास ने रात को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। कैपिटल अस्पताल में रात को पोस्टमार्टम के बाद देर रात उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर लाया गया । बीजू जनता दल के विधायकों ने उनका अंतिम दर्शन किया ।   read more

ओडिशा: स्वास्थ्य मंत्री पर ASI ने चलाई गोलियां, हालत गंभीर
  • Post by Admin on Jan 29 2023

ओडिशा: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर रविवार दोपहर एक ASI ने फायरिंग कर दी। नब दास के सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI गोपालदास को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।  एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्   read more

ओडिशा : पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पुत्र ने भाजपा से दिया इस्तीफा
  • Post by Admin on Jan 25 2023

भुवनेश्वर : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग और उनके पुत्र शिशिर गमांग ने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया है। दोनों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश कार्यकारिणी से इस्तीफा भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि दोनों ने वर्ष 2015 में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा था। गिरिधर गमांग और उनके पुत्र शिशिर गमांग के तेलंगाना के   read more

भुवनेश्रर में आज रोजगार मेला, प्रधान प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र
  • Post by Admin on Jan 20 2023

भुवनेश्वर: ओडिशा में इस वर्ष का पहला रोजगार मेला आज (शुक्रवार) भुवनेश्वर में लगेगा। इस मेले में केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान नवनियुक्ति लोगों को नियुक्त पत्र प्रदान करेंगे। इन लोगों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय व विभागों में नियुक्ति मिलेगी । यह मेला भुवनेश्वर के आचार्य विहार स्थित सीएसआईआर खनिज व वस्तु प्रौद्यगिकी संस्थान (आईए   read more

उड़ीसा के भुवनेश्वर और कटक में जियो ट्रू 5जी लॉन्च
  • Post by Admin on Jan 05 2023

भुवनेश्वर : केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज उड़ीसा में जियो ट्रू 5जी सेवाओं का उद्घाटन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस मौके पर उपस्थित थे। मंदिरों के शहर भुवनेश्वर और सिल्वर सिटी कटक, उड़ीसा प्रांत के पहले शहर होंगे जो जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ेंगे। फरवरी 2023 तक उड़ीसा के 5 और शहर जियो 5जी नेटव   read more

हॉकी विश्व कप को लेकर टीम में काफी उत्साह : हरमनप्रीत सिंह
  • Post by Admin on Jan 03 2023

राउरकेला: एफआईएच ओडिशा हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के शुरू होने में सिर्फ 10 दिन बचे हैं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट को लेकर भारतीय टीम में काफी उत्साह है। हरमनप्रीत ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "टीम में विश्व कप को लेकर काफी उत्साह है। जैसे ही टीम की बस ने राउरकेला शहर में प्रवेश किया, हजारों प्रशंसक तिरंगे झंडों   read more